Saturday, August 20, 2016

पर्यायवाची शब्द - हिंदी व्याकरण

प्रश्न- पर्यायवाची शब्द क्या होते हैं?
उत्तर- प्रत्येक भाषा में कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनके अर्थ एक-दूसरे से मिलते-जुलते होते हैंऐसे शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता हैहिंदी भाषा में भी ऐसे बहुत से शब्द हैंजैसे- आगअग्निअनलपावकज्वाला आदि|
प्रश्न- पर्यायवाची शब्दों को कितने वर्गों में बांटा जा सकता है?
उत्तर- पर्यायवाची शब्दों को दो वर्गों में बांटा जा सकता है-
(क) पूर्ण पर्यायवाची
(ख) अपूर्ण पर्यायवाची
प्रश्न- पूर्ण पर्यायवाची शब्द क्या होते हैं ?
उत्तर- वे शब्द जिनका प्रयोग प्रत्येक स्थिति में एक दूसरे के स्थान पर किया जा सके, उन्हें पूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं| जैसे- पर्वत-पहाड़, घोडा-अश्व, आकाश-आसमान आदि|
प्रश्न- अपूर्ण पर्यायवाची शब्द क्या होते हैं ?
उत्तर- जो शब्द एक-दूसरे से मिलते जुलते अर्थ तो प्रकट करते हैं, लेकिन उनके अर्थ में सूक्ष्म भेद होता है और प्रत्येक स्थिति में एक दूसरे के स्थान पर प्रयोग नहीं किये जा सकते अपूर्ण पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं| जैसे- अन्तरिक्षयान को आकाशयान कहना अशुद्ध होगा |
प्रश्न- पर्यायवाची शब्दों की सूची बनाएं |
उत्तर- पर्यायवाची शब्द-
अग्नि- आग, अनल, पावक, ज्वाला, वह्नी|
अश्व- घोडा, हय, तुरंग, बाजि, घोटक|
अतिथि- मेहमान, आगन्तुक, पाहुना, अभ्यागत, गृहागत|
अनुपम- अनूठा, अनोखा, अद्वितीय, नायब, अद्भुत, अपूर्व|
अमृत- अमी, सुधा, पियूष, सोम, अमिय|
असुर- दानव, राक्षस, दैत्य, निशाचर, रजनीचर|
अहंकार- घमंड, दर्प, गर्व, दंभ, अभिमान|
अन्धकार- ताम, तमस, तिमिर, अँधेरा, अंधियारा|
आंख- नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, लोचन|
आभूषण- अलंकार, गहने, जेवर, भूषण|
आनंद- आमोद, हर्ष, उल्लास, ख़ुशी, प्रमोद|
आदेश- आगया, फरमान, हुक्म, निर्देश|
आकांक्षा- अभिलाषा, इच्छा, लालसा, कामना, चाह|
इंद्र- देवेन्द्र, सुरेन्द्र, देवेश, सुरेश, सुरपति|
ईश्वर- भगवान्, परमेश्वर, परमात्मा, प्रभू, जगदीश|
उन्नति- प्रगति, उत्थान, विकास, उत्कर्ष, अभ्युदय|
उद्यान- बगीचा, उपवन, बाग़, वाटिका, फुलवारी|
कपड़ा- चीर, वस्त्र, वसन, पट, अम्बर|
कमल- जलज, नीरज, राजीव, सरसिज, वारिज|
किनारा- तट, कूल, कगार, तीर, पुलिन|
कोयल- पिक, कोकिला, श्यामा, दूत, वसंत|
कृष्ण- केशव, माधव, मोहन, गोपाल, घनश्याम, वासुदेव, श्याम, नंदलाल|
गणेश- गणपति, गजानन, विनायक, लम्बोदर, भवानीनंदन |
गंगा- भागीरथी, मन्दाकिनी, देवनदी, सुरसरि, जाह्नवी|
घर- गृह, सदन, आवास, भवन, आलय|
घड़ा- कुंभ, मटका, कलश|
चन्द्रमा- रजनीश, चाँद, चन्द्र, शशि, इंदु, सुधांशु, राकेश|
चतुर- कुशल, योग्य, निपुण, प्रवीन, दक्ष|
जल- पानी, नीर, वारि, तोय, अम्बु, सलिल|
जंगल- कानन, वन, अरण्य, विपिन, कांतार|
झंडा- ध्वज, पताका, निशान, केतु, केतन|
तलवार- खड्ग, शमशीर, असि, करवाल, चंद्रहास|
तालाब- सरोवर, ताल, जलाशय. सर, तडाग|
दिन- दिवस, वार, वासर, अह्न |
दरिद्र- गरीब, निर्धन, रंक, कंगाल, अकिंचन|
दुःख- कष्ट, पीड़ा, वेदना, व्यथा, कलेश|
देव- देवता, सुर, देव, अमर, निर्जर, आदित्य|
धन- अर्थ, मुद्रा, सम्पत्ति, वित्त, दौलत |
धरा- धरती, पृथ्वी, भू, वसुधा, भूमि, महि|
नदी- सरिता, तटिनी, सरित, सलिला, तरंगिनी|
नौकर- सेवक, दास, सुखसहायक, अनुचर, परिचारक, भृत्य|

नौका- नाव, तरणी, तरी, बेडा, पोत, डोंगी|

पक्षी- खग, विहंग, चिड़िया, द्विज, परिंदा|
पहाड़- पर्वत, गिरी, अचल, शैल, भूधर|
पति- बालम, नाथ, स्वामी, कांत, वल्लभ, साजन, भरतार|
पत्नी- वधु, भार्या, गृहिणी, प्रिया, दारा, अर्धांगिनी|
पत्थर- पाहन, पाषाण, उपल, अश्म, प्रस्तर|
पवन- वायु, समीर, हवा, बयार, अनिल|
पत्ता- पात, पत्र, पर्ण, दल, किसलय|
प्रसाद- महल, रनिवास, अंतपुर|
पुत्र- आत्मज, तनय, सुत, लड़का, बेटा|
पुत्री- बेटी, आत्मजा, लडकी, सुता, तनया|
प्रकाश- उजाला, ज्योति, प्रभा, चमक, द्युति|
पुष्प- सुमन, फूल, कुसुम, मंजरी, प्रसून|
बाल- केश, कुंतल, कच, चिकुर, अलक|
बादल- मेघ, जलद, पयोद, वारिद, अंबुद, नीरदघटा |
ब्राह्मण- विप्र, द्विज, भूसुर, भूदेव|
बंदर- कपि, वानर, मर्कट, शाखामृग, हरि|
बिजली- दामिनी, चपला, तड़ित, विद्युत्, चंचला|
भौरां- भ्रमर, अलि, मधुप, भृंग, भँवर|
मछली- मीन, मत्स्य, मकर, अण्डज, झष|
मदिरा- शराब, मय, सूरा, मधु|
मनुष्य- मानव, नर, मनुज, आदमी, इंसान|
मित्र- दोस्त, सखा, सहचर, मीत, संगी|
माता- माँ, जननी, धात्री, अंबा, अंबिका|
मृत्यु- निधन, मौत, देहांत, मरण, देहावसान|
युद्ध- रण, संग्राम, समर, लड़ाई, संघर्ष|
रात्री- रजनी, निशा, यामिनी, रेन, राका|
राजा- नृप, भूप, भूपति, नरेश, महीप, महीपति|
लक्ष्मी- रमा, कमला, विष्णुप्रिया, हरिप्रिया, इंदिरा|
वृक्ष- पेड़, तरु, विटप, पादप, द्रुम|
शरीर- बदन, गात, तन, काय, वपु|
शत्रु- दुसमन, अरि, वैरी, रिपु, अराति|
शोभा- आभा, सुषमा, कांती, विभा, छटा|
समुद्र- सागर, जलधि, नीरधि, वारिधि, पयोधि, रत्नाकर|
सरस्वती- शारदा, वीनापाणि , भारती, गिरा, वाणी|
सर्प- नाग, भुजंग, सांप, विषधर, अहि|
सूर्य- रवि, सविता, भानु, भास्कर, दिवाकर, प्रभाकर, आदित्य|
सेना- फ़ौज, दल, वाहिनी, कटक, चमू, लश्कर|
सिंह- शेर, केसरी, वनराज, मृगराज, नाहर, हरि|
समूह- झुण्ड, टोली, दल, वृंद, पुंज|
स्त्री- नारी, महिला, अबला, रमणी, कामिनी|


3 comments: