Saturday, August 20, 2016

देश दुनिया में आजकल

प्रश्न- ओलम्पिक 2016 कहाँ आयोजित हुए?
उत्तर- रियो डी जेनेरियो (ब्राजील)

प्रश्न- भारत की किस महिला खिलाडी ने जिम्नास्टिक के फाइनल में स्थान बनाकर इतिहास रचा है?
उत्तर- दीपा कर्मकार 

प्रश्न- दीपा कर्मकार किस राज्य की रहने वाली है?
उत्तर- त्रिपुरा|

प्रश्न- भारत की किस महिला बैडमिंटन खिलाडी ने रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीता है?
उत्तर- पी.वी.सिन्धु 

प्रश्न- हरियाणा की किस महिला पहलवान ने रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता है?
उत्तर- साक्षी मलिक 

प्रश्न- साक्षी मलिक किस जिले की रहने वाली है?
उत्तर- रोहतक 

प्रश्न- हरियाणा के रेवाड़ी से 16 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आरम्भ किसने किया?
उत्तर- रक्षा मंत्री मनोहर परिकर 

प्रश्न- हाल ही में भारतीय संसद ने टैक्स सम्बन्धी कौन-सा बहुचर्चित बिल पास किया है?
उत्तर- जी एस टी (GST)

प्रश्न-  जी एस टी का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- गुड्स एंड सर्विस टैक्स 

प्रश्न- हरियाणा सरकार ने शिक्षा विभाग में किस पारदर्शी प्रणाली से दस हजार पीजीटी के स्थानान्तरण किये हैं?
उत्तर- MIS पोर्टल 

प्रश्न- 1 नवम्बर, 2016 को हरियाणा प्रदेश अपने गठन की कौन-सी जयंती मनाने जा रहा है?
उत्तर- स्वर्ण जयंती 

प्रश्न- हरियाणा मंत्रीमंडल में शामिल किये गए तीन नए मंत्री कौन-कौन हैं?
उत्तर- श्री विपुल गोयल, श्री मनीष ग्रोवर और डॉ.बनवारी लाल 

प्रश्न- पूर्वोत्तर की किस महिला मानवाधिकार कार्यकर्ता/ नेत्री ने 16 साल बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त की है?
उत्तर-  इरोम चानू शर्मीला

प्रश्न- इरोम चानू शर्मीला को मणिपुर के लोग किस नाम से पुकारते हैं?

उत्तर- आयरन लेडी 

0 comments:

Post a Comment