Wednesday, August 31, 2016

HSSC के 2016 में आयोजित प्रश्न पत्रों से हरियाणा का सामान्य ज्ञान

प्रश्न- महिला थानों का प्रारम्भ किस त्यौहार से शुरू किया गया?
उत्तर- रक्षा बंधन
प्रश्न- कपिल मुनि का सम्बन्ध हरियाणा के किस नगर से माना जाता है?
उत्तर- कलायत
प्रश्न- ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को कितनी राशी का प्रावधान हरियाणा में किया गया है?
उत्तर- छ: करोड़
प्रश्न- गुडियानी (रेवाड़ी) के ख्याल गायक कौन थे?
उत्तर- कल्लन खां
प्रश्न- आदर्श गाँव योजना के लिए हरियाणा के कितने सांसदों ने गाँव गोद लिए?
उत्तर- 15
प्रश्न- योग एवं आयुर्वेद के लिए हरियाणा के ब्रांड एम्बेसडर कौन हैं?
उत्तर- बाबा रामदेव
प्रश्न- हरियाणा में शीतकाल में औसत तापमान रहता है?
उत्तर- 12
प्रश्न- बाराबाट होना हरियांवीं मुहावरे का क्या अर्थ है?
उत्तर- नष्ट होना
प्रश्न- हरियाणा साहित्य अकादमी का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर- पंचकुला 
प्रश्न- कृषि नेतृत्त्व शिखर सम्मलेन 2015 किस स्थान पर आयोजित हुआ?
उत्तर- गुडगाँव
प्रश्न- तोशाम में अति प्राचीन हिन्दू मंदिर किस देवता से सम्बंधित है ?
उत्तर- विष्णु
प्रश्न- हरियाणा के किस भाग में सर्वाधिक वर्षा होती है?
उत्तर- उत्तर-पूर्व
प्रश्न- लोकनाटक सांग का मंचन किस पर होता था?
उत्तर- लकड़ी के तख्तों पर
प्रश्न- पं.लख्मीचंद संगी ने गुरु रूप में किसकी स्तुति की है?
उत्तर- मान सिंह
प्रशन- हरियाणा के गांवों में अमावस की छुट्टी का सम्बन्ध किससे है?
उत्तर- बैलों की छुट्टी |
प्रश्न- तावडू नगर किस जिले के अंतर्गत आता है?
उत्तर- मेवात
प्रश्न- चीनी यात्री हेन्सांग का हरियाणा में निवास कब तक रहा ?
उत्तर- इ.स. 634-644
प्रश्न- टांगरी नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?
उत्तर- मोरनी की पहाड़ी
प्रश्न- बहादुरगढ़ नगर किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है?
उत्तर- NH 10
प्रश्न- यमुनानगर के गाँव मुगलवाली में किस नदी की खुदाई का कार्य चल रहा है?
उत्तर- सरस्वती













0 comments:

Post a Comment