Saturday, August 20, 2016

हरियाणा का सामान्य ज्ञान

प्रश्न- हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 23 सितम्बर को|
प्रश्न- हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस 23 सितम्बर को क्यों मनाया जाता है?
उत्तर- इस दिन राव तुलाराम का शहीदी दिवस होता है|
प्रश्न- किस महिला ने दो बार माउंट एवरेस्ट फ़तेह की है?
उत्तर- श्रीमती संतोष यादव|
प्रश्न- संतोष यादव हरियाणा के किस जिले की निवासी है?
उत्तर- गाँव जोनावास जिला रेवाड़ी |
प्रश्न- हरियाणा के किस मुख्यमंत्री ने शराब बंदी लागू की?
उत्तर- चौ.बंसी लाल |
प्रश्न- हरियाणा का कौन-सा नेता उप प्रधानमंत्री बना?
उत्तर- चौ. देवीलाल|
प्रश्न- प्रदेश का कौन नेता रोहतक से सात बार विधयक और उप-मुख्यमंत्री बना?
उत्तर- डॉ.मंगलसेन |
प्रश्न- दक्षिणी हरियाणा में कौन-सी पर्वत श्रृंखला पायी जाती है?
उत्तर- अरावली |
प्रश्न- एस.वाई.एल. क्या है?
उत्तर- सतलुज-यमुना लिंक नहर|
प्रश्न- हरियाणा का सबसे बड़ा गाँव कौन-सा है?
उत्तर- सिसाय (हरियाणा)|
प्रश्न- हरियाणा में परमाणु बिजली संयंत्र कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर- गोरखपुर (फतेहाबाद)|
प्रश्न- झाडली पॉवर प्लांट किस जिले में स्थित है?
उत्तर- झज्जर|
प्रश्न- कल्पना चावला तारामंडल कहाँ स्थित है?
उत्तर- कुरुक्षेत्र में|


1 comment: