Friday, August 19, 2016

हरियाणा विविध जानकारी

प्रश्न- राजधानी चंडीगढ़ का नाम कहाँ से लिया गया है?
उत्तर- चंडी मंदिर से 

प्रश्न- ख्वाजा अल्ताफ हुसैन हाली का जन्मवर्ष क्या है?
उत्तर- 1837 ई.

प्रश्न- हरियाणा में मगर प्रजनन केंद्र कहाँ है?
उत्तर- भोर सैंदा जिला कुरुक्षेत्र 

प्रश्न- हरियाणा विधान सभा में कुल कितनी सीट हैं?
उत्तर- 90

प्रश्न- हरियाणा के किन दो जिलों में विशेष पर्यावरण अदालतें स्थापित की गई हैं?
उत्तर- हिसार और फरीदाबाद 

प्रश्न- गणगौर का त्योहर किस माह में मनाया जाता है?
उत्तर- मार्च-अप्रैल 

प्रश्न- सायना नेहवाल का जन्म किस जिले में हुआ था?
उत्तर- हिसार 

प्रश्न- सोनू निगम किस जिले के रहने वाले हैं?
उत्तर- फरीदाबाद

प्रश्न- 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा के किस जिले का शहरी बाल लिंगानुपात सबसे ज्यादा है?
उत्तर- मेवात  

प्रश्न- हरियाणा का दूसरा राज्यपाल कौन था?
उत्तर- बी.एन.चक्रवर्ती 

प्रश्न- हरियाणा का उच्च न्यायलय कहाँ कार्यरत है?
उत्तर- चंडीगढ़

प्रश्न- पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय का पहला मुख्य न्यायधीश कौन था?
उत्तर- जस्टिस रामलाल 

प्रश्न- लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना कब लागू की गई?
उत्तर- 1 जनवरी, 2006


प्रश्न- राव तुलाराम का जन्म किस जिले में हुआ था?
उत्तर- रेवाड़ी 

प्रश्न- 1857 में राव तुलाराम के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम कहाँ लड़ा गया?
उत्तर- नसीबपुर (नारनौल) के मैदान में|

प्रश्न- हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 23 सितम्बर को

प्रश्न- हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस 23 सितम्बर को क्यों मनाया जाता है?
उत्तर- क्योंकि 23 सितम्बर राव तुलाराम का शहीदी दिवस होता है

प्रश्न- राजा नाहर सिंह के नाम पर स्टेडियम कहाँ है?
उत्तर- फरीदाबाद 

प्रश्न- हथनीकुंड बैराज किस जिले में स्थित है?
उत्तर- यमुनानगर 

प्रश्न- सूरजकुंड किस जिले में स्थित है?
उत्तर- फरीदाबाद

प्रश्न- सुखना झील कहाँ स्थित है?
उत्तर- चंडीगढ़ 

प्रश्न- ढोसी तीर्थ स्थल किस जिले में है?
उत्तर- महेंद्रगढ़ 

प्रश्न- ढोसी की पहाड़ी पर किस ऋषि ने तपस्या की थी?
उत्तर- च्यवन ऋषि 

प्रश्न- सतनामी कहाँ के रहने वाले थे?
उत्तर- नारनौल 

प्रश्न- सतनामियों ने किस मुग़ल शासक के विरुद्ध विद्रोह किया था?
उत्तर- औरंगजेब 

प्रश्न- श्रीकृष्ण संग्रहालय कहाँ स्थित है?
उत्तर- कुरुक्षेत्र

प्रश्न- कल्पना चावला तारामंडल कहाँ स्थित है?
उत्तर- कुरुक्षेत्र 

प्रश्न- भगवत भक्ति आश्रम कहाँ स्थित है?
उत्तर- रेवाड़ी 

प्रश्न- शीतला माता मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर- गुडगाँव 

प्रश्न- हरियाणा के किस शहर को साइबर सिटी कहा जाता है?
उत्तर- गुडगाँव 

प्रश्न- मेवात जिले का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर- नूह में 

प्रश्न- राजीव गाँधी एजुकेशन सिटी किस जिले में बनाई गई है?
उत्तर- सोनीपत

0 comments:

Post a Comment