Friday, August 19, 2016

हिंदी व्याकरण एवं रचना

प्रश्न-  राम तुम्हारा चरित स्वयं ही काव्य है|पंक्तियों का लेखक कौन है?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त 

प्रश्न- रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून| पानी गए ना उबरे मोती मानस चून | में कौन सा अलंकार है?
उत्तर - श्लेष |

प्रश्न- शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
उत्तर- वाणिज्यिक 

प्रश्न- छाती से लगाकर रखना मुहावरे का अर्थ ?
उत्तर- किसी वस्तु से अत्यधिक लगाव रखना 

प्रश्न- आहूत का विलोम है 
उत्तर - अनाहूत 

प्रश्न- दुहिता का पर्यायवाची क्या है ?
उत्तर- पुत्री 

प्रश्न- वाक्य खंड के लिए एक शब्द चुनिय 
किसी वस्तु की छोटी से छोटी खराबी दिखने वाला 
उत्तर- छिद्रान्वेषी 

प्रश्न- निम्न पंक्तियों में कौन सा रस है -
वर दन्त की पंगती कुन्दकली अधराधर पल्लव खोलने की|
चपला चमके घन बीच जगे छवि मोतिन माल अमोलन की|
घुंघरारी लतै लटकें मुख ऊपर कुंडल लोल कापालन की| 
निछावर प्राण करे तुलसी बलि जाऊं लला इन बोलन की||
उत्तर- वात्सल्य रस 

प्रश्न- निम्न लिखित में से उपसर्ग रहित शब्द - 
क. कुजात ख. उपगमन ग. डरावना घ. दुर्जन 
उत्तर- डरावना 

प्रश्न- व्युत्पत्ति में कौन सी संधि है 
उत्तर- यण संधि 

प्रश्न- छप्पय शब्द में कौन-सा समास है?
उत्तर- द्विगु 

प्रश्न- सज्जन का विलोमार्थक शब्द है? 
उत्तर- दुर्जन 

प्रश्न- निम्न पंक्तियों में रस है 
राग है कि, रूप है कि 
रस है कि, जस है ......... 
उत्तर- अद्भुत रस 

प्रश्न- लक्षमण का पर्यायवाची शब्द है 
उत्तर- सौमित्र 

प्रश्न- अत्यावश्यक शब्द का सही संधि विच्छेद है 
उत्तर- अति+आवश्यक 

प्रश्न-अशुद्ध वर्तनी का चयन कीजिये 
मानुष ख. पोषक ग. जिर्णोद्वार घ. निरपेक्ष 
उत्तर- जिर्णोद्वार 

प्रश्न- इकलौता शब्द में समास है 
उत्तर- दिव्गु 

प्रश्न- निम्न पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? 
माला फेरत युग गया, फिर न मन का फेर, कर का मन का डारि दे, मन का मनका फेर | 
उतर- यमक 

प्रश्न- निम्नलिखित में से उपसर्ग रहित शब्द कौन सा है? 
उत्तर- मिलान 

प्रश्न-नायक में संधि है? 
उत्तर- अयादि संधि 

प्रश्न- छठी का दूध याद आना मुहावरे का अर्थ है ? 
उत्तर- कठिनाई का अनुभव होना 

प्रश्न- सिरदर्द शब्द में समास है 
उत्तर- तत्पुरुष 

प्रश्न- निम्नपंक्तियों में प्रयुक्त रस है?
शोभित कर नवनीत लिए|
घुटुरूनू चलत रेन तन मंडित मुख दधि लेप किये|| 
उत्तर- वात्सल्य रस 

प्रश्न- अर्जुन का पर्यायवाची शब्द है ?
उत्तर- पार्थ 

प्रश्न- इत्यादि शब्द का सही संधि विच्छेद है ?
उत्तर- इति + आदि 

प्रश्न- शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है ?
उत्तर- (घ) प्रतिद्वंद्विता 

प्रश्न- इष्ट का विलोमार्थक शब्द है ?
उत्तर- शत्रु 

प्रश्न- निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार को पहचानिए 
तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए 
उत्तर- अनुप्रास 

प्रश्न- निम्नलिखित में से उपसर्ग रहित शब्द कौन सा है ?
उत्तर- क्षत्रिय 

प्रश्न- पित्रावेश में संधि है ?
उत्तर- यण संधि 

प्रश्न- घाट-घाट का पानी पीना मुहावरे का अर्थ है?
उत्तर- बहुत अनुभवी होना 

प्रश्न- च वर्ग का उच्चारण मुंह के किस भाग से होता है? 
उत्तर- तालू 

प्रश्न- सही वर्तनी का चयन कीजिये- 
(क) ललायित (ख) लालायित (ग) ललाईत (घ) लालाईत 
उत्तर- ख 

प्रश्न- भौतिक का विलोम निम्न में से कौन सा है- 
(क) लौकिक (ख) ध्यात्मिक (ग) क्षणिक (घ) जटिल 
उत्तर- ख 

प्रश्न- पुलिंग शब्द का चयन कीजिये- 
(क) हड़ताल (ख) पुलिस (ग) सरकार (घ) संविधान 
उत्तर- घ 

0 comments:

Post a Comment