Monday, January 27, 2020

हरियाणा की साहित्यिक जानकारी

हरियाणा के प्रमुख लेखक और साहित्य की जानकारी 

प्रश्न- हरियाणा के सूर्य कवि के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर- पंडित लख्मीचंद
प्रश्न- हरियाणा के राज्यकवि कौन थे?
उत्तर- उदयभानू हँस
प्रश्न- हरियाणा का कबीर किसे कहा जाता है?
उत्तर- श्री रघुविन्द्र यादव
प्रश्न- हरियाणवी भाषा का पहला उपन्यास कौन-सा है?
उत्तर- झाड़ूफिरी 
प्रश्न- हरियाणा साहित्य अकादमी की पत्रिका का क्या नाम है?
उत्तर- हरिगंधा 
प्रश्न- हरियाणा केसरी पंडित नेकीराम शर्मा ने भिवानी से कौन-सी पत्रिका का सम्पादन किया?
उत्तर- सन्देश 
प्रश्न- स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम शर्मा ने किस पत्रिका का सम्पादन किया?
उत्तर- हरियाणा तिलक 
प्रश्न- बाबू बालमुकुन्द का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर- 14 नवम्बर, 1965 को गुडियानी जिला रेवाड़ी में |
प्रश्न-  बाबू बालमुकुन्द गुप्त की सबसे चर्चित कृति कौन सी है?
उत्तर- शिवशम्भू का चिट्ठा 
प्रश्न- बाबू बालमुकुन्द गुप्त की स्मृति में हरियाणा से कौन-सी साहित्यिक पत्रिका निकलती है ?
उत्तर- बाबूजी का भारतमित्र 
प्रश्न- पं. माधवप्रसाद मिश्र का जन्म कहाँ और कब हुआ?
उत्तर- गाँव कुंगड़ जिला भिवानी में 1871 में|
प्रश्न- पं. माधवप्रसाद मिश्र ने किन अख़बारों में काम किया?
उत्तर- सुदर्शन और ब्राह्मण 
प्रश्न- शिवनारायण शास्त्री ने किन कृतियों की रचना की?
उत्तर- छत्र बोधिनी और स्त्री कर्तव्य शिक्षा 
प्रश्न- छ्ज्जुराम की कृतियों की नाम बताएं |
उत्तर- पाणिनीय हिंदी व्याकरण  तथा कुरुक्षेत्र महात्म्य 
प्रश्न- भदंत आनंद कौसल्यायन की प्रसिद्ध कृति कौन सी है?
उत्तर- भिक्षु के पत्र 
प्रश्न- प्रसिद्ध लेखक विष्णु प्रभाकर का हरियाणा के किस नगर से संबंध है?
उत्तर- हिसार 
प्रश्न- विष्णु प्रभाकर की प्रसिद्ध कृति कौन सी है?
उत्तर- आवारा मसीहा 
प्रश्न- हरियाणा में कहानी लेखन महाविद्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर- अम्बाला छावनी 


1 comment: